दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उत्तराखंड रैली के बाद कथित तौर पर हुए ‘शुद्धिकरण’ और दलितों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बेहद तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस पूरी घटना को ‘शुद्धिकरण’ कहने के बजाय “छुआछूत का दूसरा नाम” और एक गंभीर अपराध करार दिया है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल SC/ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के कई हिस्सों में आज भी दलितों को खुलेआम अपमान और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि यह घटना बीजेपी और आरएसएस की मानसिकता को दर्शाती है। राहुल ने कहा कि 8 अगस्त को खरगे की रैली हुई थी और 10 अगस्त को वहां कथित शुद्धिकरण किया गया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने राजस्थान और अन्य जगहों के उदाहरण देते हुए कहा कि जब दलित नेता धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, तो इस तरह की मानसिकता वाले लोग शुद्धिकरण के नाम पर अपमान करते हैं।

राहुल गांधी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस ने यह तय कर लिया है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंसाफ लेकर रहेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अगर एक्शन नहीं लेंगे तो हमारा रिएक्शन आएगा।” राहुल ने यह भी सवाल उठाया कि जब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ऐसा बर्ताव हो सकता है, तो आम दलित नागरिकों और बच्चों पर क्या बीतती होगी? उन्होंने इस पूरे विवाद को संविधान और देश में सामाजिक बराबरी की एक बड़ी लड़ाई बताया।

'सपा का मतलब लूट-घसोट और डकैतों का गिरोह' Deoria में CM Yogi का सपा पर बड़ा हमला

शेयर करना
Exit mobile version