Apple अपने आगामी iOS 27 अपडेट में iPhone यूज़र्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन को और आसान बनाने के लिए ‘अनडू’ और ‘रीडू’ बटन की टेस्टिंग कर रही है। इससे यूज़र्स को ऐप आइकन और विजेट्स को व्यवस्थित करने के बाद किसी भी बदलाव को तुरंत वापस करने या दोबारा लागू करने की सुविधा मिल सकती है।

बता दें, एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया है कि फिलहाल iPhone होम स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करने पर चार विकल्प दिखाई देते हैं, जिनमें ‘विजेट जोड़ें’, ‘कस्टमाइज़ करें’, ‘वॉलपेपर एडिट करें’ और ‘पेज एडिट करें’ शामिल हैं। Apple अब इसी मेन्यू में ‘अनडू’ और ‘रीडू’ विकल्प जोड़ने पर विचार कर रहा है, जिससे यूज़र्स को बार-बार मैन्युअल सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं, इसके अलावा iOS 27 में कई बड़े सुधारों की उम्मीद भी जताई जा रही है, जिनमें बेहतर Siri अनुभव, Apple इंटेलीजेंस फीचर्स का विस्तार और सिस्टम परफॉर्मेंस में सुधार शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह अपडेट बड़े डिज़ाइन बदलावों के बजाय स्थिरता और स्मूथ परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करेगा, जैसा कि पुराने Mac OS X Snow Leopard अपडेट में देखा गया था।

Apple के iOS 27 की बीटा टेस्टिंग जून में शुरू होने की संभावना है, जबकि इसका फाइनल रिलीज़ सितंबर में किया जा सकता है।

पहलगाम हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर में लौटी रौनक, पर्यटन उद्योग ने पकड़ी रफ्तार!

शेयर करना
Exit mobile version