वनप्लस भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि वनप्लस जल्द ही नई N सीरीज पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई सीरीज खास तौर पर उन कस्टमर्स को टारगेट करेगी जो कम बजट में वनप्लस स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

लीक्स के मुताबिक, वनप्लस N सीरीज भारत में जुलाई 2026 के दौरान लॉन्च हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नई सीरीज को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टेक की दुनिया में चर्चा तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि यह सीरीज वनप्लस के अब तक के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकती है।

20,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस N सीरीज़ के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इस सीरीज़ का सीधा मुकाबला रेडमी, रियलमी, पोको, iQOO और मोटोरोला जैसे ब्रांड्स से होगा, जिनके पास पहले से ही इस प्राइस रेंज में कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स हैं।

अभी वनप्लस की नॉर्ड CE सीरीज़ बजट सेगमेंट को हैंडल करती है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से ज़्यादा है। ऐसे में, N सीरीज़ कंपनी को एंट्री-लेवल और बजट खरीदारों तक पहुंचने में मदद कर सकती है।

फीचर्स पर अभी सस्पेंस

वनप्लस N सीरीज़ के फीचर्स के बारे में फिलहाल ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग स्पीड जैसी ज़रूरी डिटेल्स अभी भी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, कंपनी के हाल के स्मार्टफोन्स को देखते हुए, उम्मीद है कि नए फोन में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।

होर्मुज से गुजर रहे MT Settebello जहाज पर हमला, 2 भारतीय नाविकों की मौत, चीफ इंजीनियर लापता

शेयर करना
Exit mobile version