नई दिल्ली : Realme जल्द ही ‘Narzo’ सीरीज़ के तहत अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। इस नए डिवाइस का नाम Realme Narzo 100x 5G है। डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब कंपनी की वेबसाइट और Amazon India दोनों पर लाइव हो गई है, जिसमें आने वाले हैंडसेट का डिज़ाइन और खास फीचर्स दिखाए गए हैं। आइए Realme के इस डिवाइस के बारे में डिटेल में जानते हैं…
Realme Narzo 100x 5G की लॉन्च डिटेल्स
वही कंपनी का कहना है कि यह नया Realme Narzo 100x 5G भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस का लॉन्च इवेंट 12:00 PM (IST) से शुरू होगा। Realme और Amazon दोनों ने नए डिवाइस के बारे में जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है। लिस्टिंग में इसे ‘Flash Orange’ और ‘Midnight Black’ कलर में दिखाया गया है।
फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 8,000mAh की बैटरी भी होगी जो इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलेगी।
26 घंटे तक का YouTube प्लेबैक टाइम मिलेगा
फोन में आपको 26 घंटे तक का YouTube प्लेबैक टाइम मिलेगा। हैंडसेट 8.8mm मोटा होगा और इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स भी होंगे, जैसे नोट्स के लिए AI असिस्टेंट, AI इरेज़र और AI-पावर्ड पोर्ट्रेट लाइटिंग। फोन में कस्टमाइज़ेशन के लिए AI पल्स लाइट फीचर भी होगा, जिसमें नौ अलग-अलग कलर ऑप्शन और 5 स्पीड सेटिंग्स होंगी। फोन को पावर देने के लिए 6nm MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ 14GB तक डायनैमिक RAM है।
Realme Narzo 100x 5G के दूसरे फीचर्स
डिवाइस में आपको 256GB स्टोरेज, इन-बिल्ट Gemini Live और Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिलेगा। स्क्रीन साइज़ का अभी पता नहीं चला है, लेकिन डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस भी देता है। इसके अलावा, फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।



