उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगामी त्योहारों से पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बालापट्टी और आईयापुर इलाकों में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री का जखीरा जब्त किया है।

बता दें, पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 33 टन अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री बरामद हुई है, जिसमें 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक (सल्फर) शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम वार्ष्णेय और मनोज वार्ष्णेय के रूप में हुई है। इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण बिना किसी सुरक्षा मानकों के किया गया था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हाथरस पुलिस के अनुसार, इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य सह-आरोपियों और सिंडिकेट के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

CM योगी का दावा 80% जनता उनके साथ,PDA को क्या मिलेगा हाथ का साथ ? | THE DEBATE |

शेयर करना
Exit mobile version