उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एस्पायर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेली के साथ जा रही थी, तभी आरोपी युवक तमंचा लेकर आ पहुँचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने अचानक तमंचे से युवती पर फायर कर दिया। गोली युवती के गले में जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। इसके तुरंत बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है।

Virendra Singh से सुनिए,यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,कई IPS हुए इधर से उधर

शेयर करना
Exit mobile version