हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए न्यूट्रिशन की ज़रूरत होती है। इनमें सबसे ज़रूरी है कैल्शियम। कैल्शियम की कमी से कई दिक्कतें हो सकती हैं, जिनमें से एक है हड्डियों का कमज़ोर होना। कैल्शियम की कमी से हड्डियां उम्र से पहले ही कमज़ोर हो जाती हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ ज़रूरी बदलाव करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्ज़ियां और कुछ साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करके हड्डियों को मज़बूत बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

  1. अंजीर

अगर आप बुढ़ापे तक अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो सूखे अंजीर का सेवन शुरू कर दें। अंजीर को कैल्शियम का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। बता दें कि आधे कप अंजीर में लगभग एक कप दूध जितना कैल्शियम होता है। इसके अलावा अंजीर में पोटैशियम भी पाया जाता है जो शरीर से कैल्शियम की कमी को रोकता है।

  1. बादाम

बादाम हड्डियों के लिए वरदान माना जाता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन-E भरपूर होता है। कैल्शियम जहां हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाता है, वहीं इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। रोज़ाना सुबह 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

  1. नट्स

काजू में मैग्नीशियम और कॉपर भरपूर होता है। मैग्नीशियम हड्डियों की फ्लेक्सिबिलिटी और टेक्सचर को बेहतर बनाता है, जबकि कॉपर कोलेजन बनाने में मदद करता है जो जोड़ों को मजबूत बनाता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

  1. किशमिश

किशमिश में बोरॉन नाम का मिनरल होता है, जो हड्डियों और जोड़ों की हेल्थ के लिए जरूरी है। बोरॉन शरीर को कैल्शियम और विटामिन-D का अच्छे से इस्तेमाल करने में मदद करता है।

  1. अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। यह हड्डियों में सूजन कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अखरोट खाने से हड्डियों को मजबूत बनाता है।

डिस्क्लेमर: ( इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स सिर्फ़ हमारी जानकारी के लिए हैं। कोई भी हेल्थ से जुड़ा फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपनी डाइट बदलने या किसी भी बीमारी से जुड़ा कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। भारत समाचार किसी भी दावे की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। )

Lucknow Viral : कल दिखा रहे थे 'बन वाले' को रौब,अब पुलिस हवालात में पहुंच गए फर्जी IPS

शेयर करना
Exit mobile version