अलीगढ़ : ट्रेन में सफर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। आजमगढ़ से अलीगढ़ का सफर कर रही एक मासूम बच्ची के साथ कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में पेंट्री कार के वेंडर ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर के दौरान जब बच्ची सो रही थी, तभी आरोपी वेंडर विशाल चौधरी उसके पास आकर लेट गया और गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। जैसे ही मासूम की आंख खुली, उसने तुरंत वेंडर की करतूत का विरोध करते हुए जोर-जोर से शोर मचा दिया। बच्ची की आवाज सुनकर बोगी में मौजूद यात्री तुरंत सतर्क हो गए।

यात्रियों को अपनी तरफ आता देख आरोपी वेंडर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन यात्रियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचते ही यात्रियों ने आरोपी विशाल चौधरी को जीआरपी (रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया।

जीआरपी पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी वेंडर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Exclusive Interview: "जिसे लोग हमला कह रहे हैं,वह...'' कैमरे पर अब ये क्या बोला Swatantra Bhardwaj?

शेयर करना
Exit mobile version