फिरोजाबाद: बच्चों के अश्लील वीडियो का ऑनलाइन सौदा करने के आरोप में फिरोजाबाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। रजावली पुलिस ने 29 वर्षीय पूजा माथुर को पकड़ा है। आरोप है कि महिला टेलीग्राम के जरिए बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो बेचने का काम कर रही थी।

बता दे कि पुलिस के अनुसार, पूजा माथुर टेलीग्राम के ‘सेलर हब 01’ नाम के ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करती थी और उनके लिंक उपलब्ध कराकर पैसे वसूलती थी। आरोप है कि एक लिंक के बदले वह 100 से 500 रुपये तक लेती थी।

बताया गया कि आरोपी महिला अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। उसके इस कथित काम की जानकारी सामने आने के बाद मायके वाले भी हैरान रह गए। परिवार के लोगों के मुताबिक, महिला अपना मोबाइल फोन किसी को नहीं छूने देती थी और उसमें कई लॉक लगा रखे थे। पुलिस पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह पिछले करीब छह महीने से यह काम कर रही थी। इसके बाद पुलिस अब टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े अन्य संदिग्ध ग्राहकों और लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और आरोपी के मोबाइल फोन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2027 को लेकर Muzaffarnagar की जनता ने बताया अपना मूड, BJP को लग सकता है झटका ! | Public Opinion |

शेयर करना
Exit mobile version