नई दिल्ली। संसद मार्ग थाने के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उनका कहना है कि जब तक निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे धरने से नहीं उठेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

‘अपराधी खुलेआम जुर्म कबूल रहा, फिर भी पुलिस चुप’

आशुतोष रांका ने कहा, जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय को पीटा गया था। हम लगातार न्याय मांगते रहे, लेकिन न्याय नहीं मिला। दिल्ली में अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अपराधी खुलेआम जुर्म कबूल कर रहा है, फिर भी दिल्ली पुलिस बीजेपी के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अब वे पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे और निशु व उनके पिता के साथ खड़े हैं।

स्वतंत्र भारद्वाज के वीडियो से मचा बवाल

इस बीच, स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के एक फोन कॉल की वजह से वह जेल जाने से बच गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। फिलहाल इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

'हमारी पार्टी में आ जाइए...' Akash Anand को Sanjay Nishad का खुला ऑफर! Mayawati भी हैरान?

शेयर करना
Exit mobile version