मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में बड़ा बयान देते हुए सनातन धर्म और आस्था को लेकर विपक्षी शक्तियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया। जिन्होंने इसे मिटाने का प्रयास किया, उनका अंत हो गया।

सीएम योगी ने कहा कि सनातन की आस्था भारत की शक्ति है और यही आस्था देश को प्रगति की गति देती है। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी शक्तियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसी शक्तियां कुचल दी जाएंगी।

वही मुख्यमंत्री ने अयोध्या में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास के कई कार्य हुए हैं और धार्मिक आस्था के साथ विकास को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। सीएम योगी ने राष्ट्र विरोधी शक्तियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधियों की कंस जैसी दुर्गति तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा और आस्था को खत्म करने के लिए अतीत में भी कई प्रयास हुए, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कृति देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं।

Mathura : कान्हा की नगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, रात 12 बजे होगा जन्मोत्सव

शेयर करना
Exit mobile version