साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता की टीम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि वह चोटिल हो गए हैं और उनके कंधे में इंजरी हुई है।

करीब 6 से 8 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी

मीडिया रिपोर्ट्स में सोमवार शाम से ही जूनियर एनटीआर की चोट को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। इसके बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया के जरिए स्थिति साफ करते हुए बताया कि अभिनेता की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। डॉक्टरों की टीम ने जूनियर एनटीआर को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए करीब 6 से 8 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। टीम ने फैंस से अपील की है कि वे चिंता न करें, अभिनेता जल्द ही ठीक होकर वापसी करेंगे।

शूटिंग पर पड़ सकता है असर

चोट के कारण जूनियर एनटीआर को कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेना पड़ सकता है। इसका असर उनकी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पर भी देखने को मिल सकता है। जूनियर एनटीआर जल्द ही निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ऐलान इसी साल किया गया था। प्रशांत नील इससे पहले ‘केजीएफ’ और ‘सालार’ जैसी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

जाने कब रिलीज होगी ‘ड्रैगन’

फिल्म मेकर्स ने ऐलान किया था कि जूनियर एनटीआर स्टारर ‘ड्रैगन’ 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अब अभिनेता की चोट के चलते फिल्म की शूटिंग शेड्यूल प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल फैंस जूनियर एनटीआर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Dehradun करोड़ों की लागत से नया बना पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया

शेयर करना
Exit mobile version