देवरिया जनपद के कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शहर में सनसनी फैला दी है। कैलाशपुरी निवासी एक युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के जेई शैलेश गौतम समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसकी एक सहेली ने उसे बहाने से बुलाया था। युवती के मुताबिक, तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे उसकी सहेली ने उसे आइटीआइ के पास स्थित बड़ी सब्जी मंडी में मिलने के लिए बुलाया। वहां सहेली के साथ बिजली विभाग का जेई शैलेश गौतम और अन्य युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने युवती को जबरन बिजली विभाग के आवास परिसर स्थित एक कमरे में ले जाकर कैद कर लिया।

युवती का आरोप है कि वहां कमरे में शराब की महफिल सजी थी और आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ व अशोभनीय हरकतें करने लगे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह युवती वहां से भागने में सफल रही और डायल-112 पुलिस की मदद ली, जिससे उसकी जान बच सकी। हैरत की बात यह है कि जब पीड़िता घटना की शिकायत करने अपनी सहेली के घर पहुंची, तो वहां नीरज पांडेय, उसके पिता और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शैलेश गौतम, नीरज पांडेय, नीरज के पिता तथा बिजली विभाग के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2), 352 और 74 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक सरकारी कर्मचारी और कुछ रसूखदार लोग किस कदर कानून को ताक पर रखकर अपराध को अंजाम दे रहे थे।

Lucknow-Kanpur Expressway: 13 जुलाई को उद्घाटन, आज सड़क धंस रही! निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

शेयर करना
Exit mobile version