आगरा। चलती ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले दो शातिर चोरों को आगरा कैंट जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुनीत नाम का शख्स भी शामिल है, जिसने वर्ष 2017 में नीट परीक्षा क्वालीफाई की थी, हालांकि उस साल यह परीक्षा कैंसिल हो गई थी।

प्रेमिका के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

जीआरपी की पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को कैंसर हो गया था, जिसके इलाज पर उसने करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित के मुताबिक, पुनीत चोरी से मिलने वाले पैसों से महंगी जीवनशैली जी रहा था। दोनों आरोपी चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते थे और एक वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत दूसरी जगह चले जाते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बच सकें।

25 लाख के आभूषण बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। इन दोनों पर दो दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ और बरामदगी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

फिर अपने ही विभाग के खिलाफ हुए OP Rajbhar, बोले-"सीएम से शिकायत किया हूं..इनकी वजह से.."

शेयर करना
Exit mobile version