Share Market : घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया है। बता दे कि हफ्ते के दूसरे दिन BSE सेंसेक्स ने 176.09 पॉइंट्स (0.22 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 78,461.16 पॉइंट्स पर कारोबार शुरू किया। वहीं, NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 34.10 पॉइंट्स (0.14%) की मामूली बढ़त के साथ 24,464.45 पॉइंट्स पर कारोबार शुरू किया। आपको बता दें कि सोमवार को भी बाजार सामान्य बढ़त के साथ खुला था। लेकिन आखिर में यह शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 521.16 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 78,285.07 पॉइंट्स पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी 159.50 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था।

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर में भयानक गिरावट

आज सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में से 16 कंपनियां बढ़त के साथ हरे निशान में खुलीं और बाकी सभी 14 कंपनियां गिरावट के साथ लाल निशान में खुलीं। वहीं, निफ्टी 50 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज़्यादा 1.99 परसेंट की बढ़त के साथ खुले। जबकि, टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज़्यादा 6.95 परसेंट की गिरावट के साथ खुले।

किस कंपनी के शेयर हरे निशान में कारोबार करने लगे ?

वही आज सेंसेक्स में शामिल दूसरी कंपनियों में HDFC बैंक के शेयर 1.46 परसेंट, मारुति सुजुकी के शेयर 1.00 परसेंट, अडानी पोर्ट्स के शेयर 0.54 परसेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.43 परसेंट, भारती एयरटेल के शेयर 0.36 परसेंट, एक्सिस बैंक के शेयर 0.32 परसेंट, ICICI बैंक के शेयर 0.26 परसेंट, HCL टेक के शेयर 0.26 परसेंट, इटरनल के शेयर 0.25 परसेंट, टाटा स्टील के शेयर 0.18 परसेंट, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.17 परसेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.12 परसेंट, BEL के शेयर 0.12 परसेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 0.01 परसेंट और L&T के शेयर 0.01 परसेंट बढ़कर खुले।

टेक महिंद्रा, सन फार्मा और दूसरे स्टॉक्स नुकसान के साथ खुले

इसके अलावा, टेक महिंद्रा के शेयर 0.78 परसेंट, सन फार्मा के 0.42 परसेंट, हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी के 0.38 परसेंट, एशियन पेंट्स के 0.37 परसेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट के 0.29 परसेंट, ITC के 0.26 परसेंट, इंडिगो के 0.25 परसेंट, इंफोसिस के 0.23 परसेंट, पावर ग्रिड के 0.21 परसेंट, बजाज फिनसर्व के 0.17 परसेंट, NTPC के 0.12 परसेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.13 परसेंट की गिरावट के साथ खुले।

"मेरे हाथ में कुछ नहीं था..सब चंपत राय चला रहे थे..", कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि का चौंकाने वाला खुलासा!

शेयर करना
Exit mobile version