अयोध्या: रामलला मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मंदिर परिसर में इस्तेमाल की जा रही एक गाड़ी के सुरक्षा पास में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि जिस वाहन का इस्तेमाल गोपाल राव द्वारा किया जा रहा है, उसकी पहचान और सुरक्षा पास से जुड़ी जानकारी में बड़ा अंतर है।

सुरक्षा पास किसी और के नाम से जारी किया गया

आरोपों के मुताबिक, गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है, जबकि सुरक्षा पास किसी और के नाम से जारी किया गया है। इतना ही नहीं, पास पर लगी तस्वीर भी कथित तौर पर किसी तीसरे व्यक्ति की बताई जा रही है। इसके बावजूद उस पास का इस्तेमाल मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए किया जा रहा था।

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और पास जारी करने वाली प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे

वही मामला सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और पास जारी करने वाली प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश के सबसे संवेदनशील धार्मिक स्थलों में शामिल रामलला मंदिर में ऐसी लापरवाही कैसे हुई। अब मंदिर सुरक्षा प्रभारी और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पूरे मामले में आधिकारिक जांच और पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक को लेकर प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ाने की जरूरत जताई जा रही है।

Ram Mandir Trust : चंपत राय से क्यों मिले कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी,2 घंटे तक क्या हुई बात ?

शेयर करना
Exit mobile version