लंदन: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का केस लड़ चुके भारतीय क्रिमिनल लॉयर विजय अग्रवाल को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अग्रवाल पर दो महिलाओं के साथ चार बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में उनकी पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दे कि दोनों भारतीय नागरिकों को 11 अगस्त को लंदन के मेफेयर इलाके में स्थित एक लग्जरी सर्विस्ड टाउन हाउस से हिरासत में लिया गया। पुलिस को इसी जगह पर यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत मिली थी। इसके बाद दोनों को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन पर आरोप तय किए गए।

विजय अग्रवाल पर चार आरोप

वही पुलिस के अनुसार, दिल्ली में जन्मे विजय अग्रवाल पर दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के चार आरोप हैं। आरोप है कि इनमें से तीन घटनाएं 9 अगस्त को और एक घटना 26 मई को उसी प्रॉपर्टी में हुई।आरोप लगाया गया है कि अग्रवाल ने बिना सहमति के महिला को गलत तरीके से छुआ और यह स्पर्श यौन प्रकृति का था।

मनप्रीत कौर पर भी आरोप

विजय अग्रवाल की पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत कौर पर अपराध में मदद करने और उसे बढ़ावा देने के दो आरोप लगाए गए हैं।आरोप है कि उन्होंने नौकरी से जुड़ा कथित फर्जी विज्ञापन पोस्ट कर दो महिलाओं को अग्रवाल से मिलवाया और उन्हें उसी जगह बुलाया, जहां घटना हुई।

10 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

दोनों आरोपियों को हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में होगी।पुलिस ने जांच के सिलसिले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था, जिन्हें फिलहाल आगे की जांच पूरी होने तक जमानत दे दी गई है। शिकायत करने वाली दोनों महिलाओं को विशेष अधिकारियों की मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर! कक्षा 8 तक स्कूल बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शेयर करना
Exit mobile version