दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के एक जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। वहीं, घटना के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली। गैंग का दावा है कि सिंगर के बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से करीबी संबंध हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया है।

यह घटना दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके की बताई जा रही है। पुलिस को सुबह-सुबह एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि पुष्कर एन्क्लेव में मौजूद 24 आवर्स फिटनेस जिम में फायरिंग हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक सवार दो बदमाश, जिन्होंने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था, वहां पहुंचे और जिम के कांच के दरवाजों पर कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं।

जानें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्या कहा

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप और एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित USA ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। वायरल पोस्ट में उसने धमकी देते हुए कहा कि यह हमला तो बस एक ट्रेलर है। गैंगस्टर्स का दावा है कि गुरु रंधावा के एक्टर सलमान खान के साथ करीबी रिश्ते हैं, इसलिए उनके जिम को टारगेट करके चेतावनी दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस और स्पेशल सेल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने जिम के बाहर लगे CCTV कैमरों से फुटेज कब्जे में ले ली है और धमकी भरे ऑडियो और वायरल हो रहे पोस्ट की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। साथ ही, कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

CJP Leader Big Announcement | कॉकरोच पार्टी की बड़ी प्रेस वार्ता, अगले आंदोलन को लेकर किया बड़ा ऐलान

शेयर करना
Exit mobile version