फेमस एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर में रिलीज़ हो गई है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब इसने सभी फिल्मों को टक्कर दे दी है। इसने पेड प्रीव्यू पर शानदार कलेक्शन किया था और अब रिलीज़ के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी फिल्म है, जिसकी रिलीज़ काफी समय से टल रही थी। अब जब फिल्म रिलीज़ हो चुकी है तो इसे दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज़ हुए 3 दिन हो चुके हैं और अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
जाने ‘वेलकम टू द जंगल’ का तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन
‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज़ हुए तीन दिन हो गए हैं और तीन दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 60 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है। इस मल्टीस्टारर फ़िल्म ने पेड प्रीव्यू के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर 63 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसने पेड प्रीव्यू वाले दिन 26 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ 3.75 करोड़ कमाए। पहले दिन 15.25 करोड़ (26 परसेंट ऑक्यूपेंसी), दूसरे दिन 20 करोड़ (33 परसेंट ऑक्यूपेंसी) और तीसरे दिन यानी रविवार को 24.75 करोड़ कमाए, जबकि ऑक्यूपेंसी 41 परसेंट थी। इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले ही 93 करोड़ जमा कर लिए हैं। इस फ़िल्म को विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद भी अब तक अच्छी कमाई कर चुकी
बता दे कि अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद भी अब तक अच्छी कमाई कर चुकी की है। लेकिन, इसका असली एग्जाम अब सोमवार से शुरू हो रहा है। सबकी नज़रें इसके सोमवार के कलेक्शन पर हैं। अब तक फिल्म ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली थी, लेकिन वीकेंड के बाद वर्किंग डेज़ में यह कैसी कमाई करती है, यह इसका भविष्य तय करेगा। इसलिए अब सबकी नज़रें सोमवार से गुरुवार तक ‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन पर हैं।
वेलकम टू द जंगल में है दमदार कास्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ 32 स्टार्स हैं। अक्षय के साथ फिल्म में रवीना टंडन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, कीकू शारदा और आफताब शिवदासानी हैं।



