अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए गए लोकप्रिय रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ का पहला सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इससे जुड़े विवाद और बयानबाजी अभी भी सुर्खियों में हैं। शो के रनर-अप रहे पॉपुलर इन्फ्लुएंसर आरुष भोला ने हाल ही में अपने सफर को याद करते हुए इस शो को ‘बायस्ड’ करार दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें, यह वाकया तब सामने आया जब प्रसिद्ध फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने फूड व्लॉग के सिलसिले में आरुष भोला और लैला (वरुण यादव) से मिलने पहुंचीं। बातचीत के दौरान फराह ने आरुष से पूछा कि क्या वह शो के आखिर तक टिके रहे थे, जिस पर आरुष ने जवाब दिया कि वह शो के रनर-अप रहे थे। इसके बाद जब फराह ने विनर के फैसले के बारे में पूछा, तो आरुष ने हंसते हुए खुलासा किया कि आखिर में इंटरनल वोटिंग करा दी गई थी और तंज कसते हुए इसे एक “बायस्ड शो” कह दिया। हालांकि, फराह खान ने उनकी इस बात पर असहमति जताई।

आपको बता दें कि प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में पावर, स्ट्रेटजी और पोजीशन बदलने के अलग-अलग नियम थे, जिसमें कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ में बांटा गया था। शो के दौरान आरुष की होस्ट अशनीर ग्रोवर के साथ भी कई बार अनबन देखने को मिली थी। शो का पहला सीजन अर्जुन बिजलानी ने जीता था, जबकि आरुष इसके रनर-अप रहे थे। आरुष के इस तीखे बयान के बाद एक बार फिर यह शो चर्चाओं के केंद्र में आ गया है।

GEN-z आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा

शेयर करना
Exit mobile version