डिवोशनल बायोग्राफिकल फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में बेहद धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से जो रफ्तार पकड़ी, वह 59वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रही है। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी कृपा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रिलीज़ के 59वें दिन (9वें रविवार) को फिल्म ने ₹2.88 करोड़ की शानदार कमाई की है। लगभग 1,292 शोज और 58% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई इस कमाई के बदौलत फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹324.61 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹383.36 करोड़ तक पहुंच गया है। ‘दृश्यम 3’ जैसी बड़ी फिल्मों के सिनेमाघरों में होने के बावजूद इस भक्तिमय फिल्म का जलवा बरकरार है।

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई ‘हनुमान अंश’ उनकी ही किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है। ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के बैनर तले बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी और सुगंधा मिश्रा ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

"लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं..." फैजुल्लागंज की भीषण बाढ़ पर रविदास मल्होत्रा का BJP पर बड़ा हमला

शेयर करना
Exit mobile version