डेस्क : ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शामिल ‘एक बदनाम… आश्रम’ अपने चौथे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। तीन सीजन और 33 एपिसोड के बाद अब प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है।

बता दे कि सीरीज के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से शेयर की गई तस्वीर में मुहूर्त पूजा और क्लैप बोर्ड की झलक दिखाई गई है। पोस्ट के साथ लिखा गया, “एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम। आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो गई है।”

बॉबी देओल फिर निभाएंगे बाबा निराला का किरदार

वही ‘आश्रम 4’ में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे।हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन शूटिंग शुरू होने की खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

तीसरे सीजन के बाद कहां से शुरू होगी कहानी?

‘आश्रम 3’ का अंत बाबा निराला की गिरफ्तारी के साथ हुआ था। कहानी में पम्मी ने बाबा के खिलाफ मोर्चा खोला था, जिसके बाद बाबा जेल पहुंच जाता है। वहीं भोपा सिंह उसके साम्राज्य को संभालने लगता है।

अब चौथे सीजन में कहानी बाबा निराला की वापसी और उसके बदले के इर्द-गिर्द आगे बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद बाबा अपने विरोधियों से हिसाब चुकता करने की कोशिश करेगा।

2020 में शुरू हुई थी सीरीज

प्रकाश झा की ‘आश्रम’ का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और देखते ही देखते यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद दूसरे और तीसरे सीजन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।अब दर्शकों को इंतजार है कि ‘आश्रम 4’ में बाबा निराला की कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचेगी।

बाबा रामदेव पर फिर बरसे Brij Bhushan Singh, कहा-"बाबा रामदेव बस बाबा नहीं बल्कि.."

शेयर करना
Exit mobile version