बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में लव मैरिज का विरोध एक महिला की हत्या का कारण बन गया। बता दे कि अपनी बेटी की लव मैरिज का लगातार विरोध कर रही मां पर उसके दामाद ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म अलग होने से लड़की की मां थी खिलाफ

जानकारी के मुताबिक, कोर्रही गांव की रहने वाली बानो (46) का गांव के ही स्वर्गीय राजू की पत्नी लक्ष्मी वर्मा के बेटे लवकुश वर्मा और बेटी आलिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बानो इस रिश्ते के खिलाफ थी और बेटी को लवकुश से शादी न करने के लिए कहती रहती थी।

गांव में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी बानो इस रिश्ते का विरोध करती रही। इससे नाराज लवकुश ने शनिवार देर शाम बानो पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने तीनों आरोपी कि किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर लोकल पुलिस, सीनियर अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। क्राइम सीन को बारीकी से देखने के बाद सबूत इकट्ठा किए गए। जिला अधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को बिसंडा पुलिस को कोर्राही गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की नाबालिग बेटी ने गांव के ही एक युवक से लव मैरिज की थी, जिसका महिला विरोध कर रही थी। इसी रंजिश में युवक ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या से संतो की सबसे बड़ी बहस | करपात्री महाराज ने चंपत को दे दिया श्राप |RamMandir Donation Scam

शेयर करना
Exit mobile version