प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, जो 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे का एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है और इसे राष्ट्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे देश की विकास यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न सिर्फ कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, जो उनकी जीवनशैली को बदलने में मदद करेगी।

पीएम मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम बाबा साहेब को सम्मान दे रहे हैं। उनकी प्रेरणा से हम समाज में सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों की आय में वृद्धि होगी। “टूरिज्म के लिहाज से यह प्रोजेक्ट अत्यधिक महत्वपूर्ण है, और यह उन स्थानों के विकास में मदद करेगा जो तीर्थ स्थल और प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं।”

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि देश के निर्माण में माताओं और बहनों का योगदान अत्यंत अहम है। उन्होंने कहा- “हमारी सरकार नारी शक्ति को प्रोत्साहित करती है और सामाजिक न्याय के लिए लगातार काम कर रही है,”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि “राष्ट्र की भाग्य रेखाएं सड़कें होती हैं,” और यह एक्सप्रेस-वे उस दिशा में एक और कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ही दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, जो देश के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।

इस उद्घाटन के दौरान पीएम ने कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने और माओवाद, नक्सलवाद को समाप्त करने का जिक्र किया, जिससे देश में शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा- “हम शोषित और वंचित वर्ग के लिए काम कर रहे हैं, और देश को एक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है,।”

टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट अहम,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM Modi

शेयर करना
Exit mobile version