नई दिल्ली : अयोध्या राम मंदिर के दानपात्र और चढ़ावे में हुई कथित चोरी व वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब पूरी तरह गरमा चुका है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बयान सामने आया ।

बता दे कि अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि इतने बड़े घोटाले और चोरी के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा एक भी आधिकारिक एफआईआर (FIR) दर्ज क्यों नहीं की गई है ?

केजरीवाल ने कहा – सरकार किसे बचा रही है ?

केजरीवाल नें कहा है आखिर सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है ? उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आगे कहा, “इस महापाप में शामिल कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें बिना किसी देरी के सीधे जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं की रक्षा करना सरकार का पहला कर्तव्य है।

CM योगी आज महोबा-हमीरपुर दौरे पर, 636 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

शेयर करना
Exit mobile version