Lucknow : राजधानी लखनऊ के पुरनिया इलाके में हुए भीषण और दर्दनाक कोचिंग सेंटर अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम अपना अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़कर सीधे लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे केजीएमयू ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से झुलसे छात्र-छात्राओं और अन्य घायलों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही, उन्होंने इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले मृत छात्र-छात्राओं के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

घायलों के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम को निर्देश
KGMU ट्रामा सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्डों का निरीक्षण किया और वहां तैनात डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम को बेहद सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि झुलसे हुए बच्चों और लोगों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार घायलों के सर्वोत्तम और मुफ्त इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

CM योगी के तीखे तेवर देख कांपे फायर विभाग और जिला प्रशासन के अफसर
इस दर्दनाक हादसे में 14 मासूमों की मौत की खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज और गुस्से में नजर आए। घटनास्थल और अस्पताल में मुख्यमंत्री के बेहद कड़े और तल्ख तेवर देखकर फायर ब्रिगेड, एलडीए और जिला प्रशासन के आला अधिकारी पूरी तरह सहमे हुए दिखाई दिए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि बिना प्रॉपर फायर एनओसी और सिंगल एग्जिट वाली इस कमर्शियल बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी कैसे संचालित हो रही थी?

शासन स्तर के उच्च सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री इस पूरी लापरवाही पर बेहद बड़ा और कड़ा प्रशासनिक एक्शन लेने के मूड में हैं। लखनऊ के इस अग्निकांड ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है, और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन भी अफसरों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Lucknow Fire Tragedy : KGMU पहुंचे सीएम योगी,घायल छात्रों का जाना हाल,परिजनों से की बात

शेयर करना
Exit mobile version