उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। यहां मारकुंडी घाटी में हरि सेवानंद स्कूल की एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। स्कूल की छुट्टी के बाद यह बस बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सीधे पहाड़ से जा टकराई।

गनीमत यह रही कि मौके पर चालक ने गजब की सूझबूझ और तत्परता दिखाई, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय बस में अलग-अलग क्षेत्रों के कई छात्र-छात्राएं सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित देख राहत की सांस ली।

इस घटना के बाद अभिभावकों ने प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन से मांग की है कि सभी स्कूली बसों की नियमित फिटनेस जांच कराई जाए और सड़कों पर दौड़ रहे पुराने तथा जर्जर वाहनों को तुरंत हटाया जाए।

"दुध का दूध..पानी का पानी का जवाब कौन देगा..", संसद के बाहर Akhilesh ने सरकार से कर डाली ये मांग

शेयर करना
Exit mobile version