केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के उन छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जिन्होंने अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के नतीजे जारी करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रक्रिया के तहत आज 87 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
वेरिफिकेशन और मूल्यांकन में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे छात्र अब सीधे आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने अंकों का नया स्टेटस देख सकते हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के परिणाम आज के लॉट में शामिल नहीं हैं, उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। बाकी बचे हुए सभी रिजल्ट भी बोर्ड द्वारा फेज़ वाइज बहुत जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट स्टेटस:
नतीजे देखने के लिए सीबीएसई ने डिजीलॉकर की सुविधा दी है। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए सीबीएसई क्लास 12 वेरिफिकेशन/री-इवैल्यूएशन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी (जैसे रोल नंबर या क्रेडेंशियल्स) दर्ज करें।
- आपका नया रिजल्ट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।



