महाराष्ट्र के नासिक जिले के लासलगांव इलाके में एक कथित ढोंगी बाबा का काला कारनामा सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेशगिरी के खिलाफ रेप और जादू-टोना विरोधी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को दैवीय शक्तियों वाला साधु बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

भूत-प्रेत का डर दिखाकर करता था ठगी

आरोप है कि महेशगिरी ने गंगापुर मठ की तर्ज पर अपना अलग ठिकाना बना रखा था। वह पारिवारिक समस्याओं और भूत-प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर लोगों को पापनाशक कुंड में स्नान और औदुंबर के पेड़ के चक्कर लगाने के लिए मजबूर करता था। इस बहाने वह लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें अपने प्रभाव में ले लेता था।

लॉज में ले जाकर यौन शोषण का आरोप

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जन्म तिथि लेने के बहाने उससे संपर्क बढ़ाया और दैवीय शक्ति का डर दिखाकर उसका यौन शोषण किया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे नासिक-त्र्यंबक रोड स्थित एक लॉज में ले गया, जहां ‘दैवी विधि’ के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही आपत्तिजनक फोटो लेने का भी आरोप लगाया गया है।

अंधश्रद्धा समिति की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

महिला ने वर्ष 2024 में हुए शोषण की शिकायत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों से की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लासलगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड की 12वी परीक्षा में शिखा वर्मा बनी टॉपर

शेयर करना
Exit mobile version