हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। सुबह की हल्की थकान मिटाने और दिन की शुरुआत फ्रेशनेस के साथ करने में चाय की चुस्की ज्यादातर लोगों की आदत बन चुकी है। चाहे ऑफिस की जल्दी हो, परिवार के साथ सुबह का ब्रेकफास्ट हो या सिर्फ खुद के लिए कुछ पल का आराम, चाय हमारे दिन का जरूरी हिस्सा बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय हमारे शरीर पर किस तरह का असर डालती है? क्या दूध वाली चाय उतनी ही फायदेमंद है जितनी कि बिना दूध की चाय यानी ब्लैक टी?

आइए आज हम आपको बताते हैं कि दूध वाली या बिना दूध की चाय में से कौन सी चाय पीना आपके लिए फायदे का सौदा है।

दूध वाली और बिना दूध की चाय कैसे बनती है?

  • दूध वाली चाय: दूध और चाय की पत्तियों के मिश्रण से बनने वाली चाय को हम आमतौर पर दूध वाली चाय कहते हैं। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर चीनी भी मिलाई जाती है।
  • बिना दूध की चाय (ब्लैक टी): यह सिर्फ चाय की पत्तियों और पानी से बनती है। इसमें दूध और एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं होती, इसलिए यह काफी हल्की और हेल्दी मानी जाती है।

दूध वाली चाय हेल्थ के लिए कितनी सही है?

दूध वाली चाय में मौजूद दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं:

  • वजन बढ़ना: दूध और चीनी मिलाने से चाय में कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
  • पाचन की समस्या: दूध और चाय के टैनिन मिलकर पाचन क्रिया को धीमा कर सकते हैं, जिससे कुछ लोगों को गैस या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी: दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुणों को कम कर सकते हैं।

Gorakhpur में 393 करोड़ का क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने किया शिलान्यास | Big news

शेयर करना
Exit mobile version