लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है।

RPF, क्राइम ब्रांच और NCB की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने प्लेटफार्म नंबर-2 पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 137 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी इस खेप को लखनऊ से ट्रेन के जरिए बेंगलुरु ले जाने की फिराक में था। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

'विपक्ष की सरकार में बिकते थे पेपर', OP Rajbhar ने लगाए गंभीर आरोप

शेयर करना
Exit mobile version