केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड इलाके में मंगलवार को एक पटाखों के स्टोरेज यूनिट में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। केरल स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (KSDMA) ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि पांच लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, दो अन्य लोग वार्ड में भर्ती हैं और 17 लोग मामूली चोटों के साथ ठीक हो रहे हैं।

बता दें, कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्हें इस घटना से अत्यधिक शोक हुआ है। उन्होंने कहा, “तबाही का पैमाना सुनकर मैं हतप्रभ हूं, और दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।” वेणुगोपाल ने सरकार से आग्रह किया कि वह बचाव कार्यों के लिए सभी जरूरी उपाय अपनाए और घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी इस हादसे की जांच के आदेश दिए और घायलों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता देने के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिए। उन्होंने एम्बुलेंस और कानिवु 108 यूनिट को मौके पर भेजने का आदेश दिया ताकि घायलों को त्वरित इलाज मिल सके।

इस घटना के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है, जबकि सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

"भाजपा गांव गांव शराब के ठेका खुलवा रही" बदायूं सपा सांसद Aditya Yadav का बड़ा आरोप!

शेयर करना
Exit mobile version