हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में हेलेन का नाम आते ही जेहन में कैबरे और वेस्टर्न डांस का ख्याल आता है। उन्होंने अपने शानदार डांस मूव्स से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा दौर भी आया था जब ग्लैमरस इमेज के लिए पहचानी जाने वालीं हेलेन ने बिल्कुल देसी अवतार अपनाया था? आज से 63 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पारसमणि’ में उनका एक ऐसा ही रूप देखने को मिला था, जिसने पर्दे पर गदर मचा दिया था।

घाघरा-चोली में हेलेन का अनोखा अंदाज

साल 1963 में आई फिल्म ‘पारसमणि’ में हेलेन ने अभिनेता महिपाल के साथ काम किया था। इस फिल्म का गाना ‘ओई मां ओई मां ये क्या हो गया’ बेहद पॉपुलर हुआ था। अमूमन वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखने वालीं हेलेन ने इस गाने में ठेठ देसी अंदाज अपनाते हुए घाघरा-चोली पहनकर शानदार डांस किया था। ‘गांव की गोरी’ बनीं हेलेन के इस रूप को दर्शकों ने खूब सराहा और गाना सुपरहिट साबित हुआ।

संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की पहली फिल्म

यह फिल्म केवल हेलेन के अलग अंदाज के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक महान संगीतकार जोड़ी के डेब्यू के लिए भी जानी जाती है। ‘पारसमणि’ से ही संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने अपने स्वतंत्र करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने कई बड़े संगीतकारों के साथ बतौर सहायक काम किया था। इस फिल्म के सभी गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए।

दिग्गज कलाकारों का मिला था साथ

फिल्म के इस सुपरहिट गाने ‘ओई मां ओई मां’ को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज से सजाया था, जबकि इसके बोल असद भोपाली ने लिखे थे। इसके अलावा, फिल्म का एक अन्य गाना ‘हंसता हुआ नूरानी चेहरा’ आज भी एक कल्ट क्लासिक माना जाता है और आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

Podcast | Riya Ahir | कौन है रिया अहीर जिसने स्टूडेंट प्रोटेस्ट में भर दी जान | Viral Girl | Mumbai

शेयर करना
Exit mobile version