गोरखपुर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का रविवार पूर्वाह्न 11 बजे गोरखपुर क्लब स्थित आशीष मैरिज हाल में प्रस्तावित ‘उत्तर प्रदेश संवाद एवं राज्य प्रवास कार्यक्रम’ जिला प्रशासन ने अनुमति न मिलने के कारण नहीं होने दिया। प्रशासन ने जनपद में विशिष्ट जन के आगमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया कि बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश करने पर आयोजकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके चलते कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा। कार्यक्रम स्थल के बाहर और आसपास के पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और लगातार निगरानी की जाती रही।

समर्थक देर तक डटे रहे

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से बार-बार आयोजन न होने का कारण पूछते रहे, जिस पर पुलिस ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है और फिलहाल कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल के आसपास चाय की दुकानों पर कई कार्यकर्ता और मुकेश सहनी के समर्थक देर तक इस उम्मीद में डटे रहे कि अंतिम समय में प्रशासन से अनुमति मिल सकती है। सूबा बाजार से पहुंचे पार्टी के केंद्रीय सदस्य राम अवतार निषाद ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का संदेश मिला था, जबकि कांग्रेस नेता स्नेहलता गौतम ने कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर निराशा जताई।

Ram Dhan Gaban को लेकर SIT की जांच का दायरा सीमित, जमीन घोटाले की फाइलें अभी बाहर

शेयर करना
Exit mobile version