वर्ल्ड न्यूज़ : इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजा में हमास की मिलिट्री विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को ढेर कर दिया है। ओदेह, जो 7 अक्टूबर 2023 को हुए हत्याकांड के मुख्य योजनाकारों में से एक था, को हाल ही में एजेदीन अल-हद्दाद की जगह नियुक्त किया गया था। अल-हद्दाद को भी दो हफ्ते पहले एक इजराइली स्ट्राइक में मार गिराया गया था।

इजराइल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज के निर्देशों पर अंजाम दिया गया। ओदेह पर इजराइली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और उन्हें घायल करने के कई गंभीर आरोप थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल 7 अक्टूबर के हमले में शामिल हर व्यक्ति को खत्म करने के संकल्प पर कायम है।

दक्षिणी लेबनान में भी तेज हुए हमले
हमास के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में भी अपने सैन्य अभियान तेज कर दिए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बुर्ज राहल, कावथारियत अल-रूज, श्रीफा, अस-सवाना और कब्रीखा समेत कई इलाकों में इजराइली एयर स्ट्राइक हुई हैं। मंगलवार को इन हमलों में 31 लोगों के मारे जाने और 40 के घायल होने की खबर है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान को और अधिक आक्रामक बनाने का निर्देश दिया है। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में इजराइली बलों ने 600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है और अभियान की गति को और तेज किया जाएगा।

UP News : गंगा एक्सप्रेसवे हादसा,कार के उड़े परखच्चे, मौके पर ही 3 की मौत,5 घायलों की हालत गंभीर

शेयर करना
Exit mobile version