उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां एक हनुमान मंदिर में रह रहे साधु की ईंट से कूच-कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक साधु की पहचान भोजराज के रूप में हुई है, जिनका खून से लथपथ शव मंदिर परिसर से बरामद किया गया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत तमाम अल-अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक साधु की हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है कि इस जघन्य अपराध को किसने और क्यों अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लालपुर के एक हनुमान मंदिर की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

01 अक्टूबर की 25 बड़ी खबरें |Top 25 News | UP News | Today News | CM Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version