रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। FSSAI की टीम ने छापेमारी कर मिलावटी पनीर बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि पनीर तैयार करने में रानीपाल केमिकल और ऑप्टिकल व्हाइटनर जैसे केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अघौरा के पास बबलू छेना वाला के यहां छापेमारी की गई। यहां पनीर बनाने में कपड़ों को चमकाने वाले केमिकल के इस्तेमाल का मामला सामने आया है।

आरोप है कि इसी तरह तैयार किए जा रहे पनीर को बाजार में असली पनीर बताकर बेचा जा रहा था। इस खुलासे के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FSSAI की इस कार्रवाई के बाद मिलावटी पनीर के कारोबार को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

UP Politics: SBSP और Nishad Party में मचा घमासान, एक सीट को लेकर LIVE  Debate में भिड़े प्रवक्ता !

शेयर करना
Exit mobile version