आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश में अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर NDA के सहयोगी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। संजय निषाद के बयान पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने पलटवार किया है। राजभर ने साफ कहा कि अतरौलिया के मालिक संजय निषाद नहीं हैं और सीटों का बंटवारा भी संजय निषाद नहीं करेंगे।

ओपी राजभर ने कहा, “किसी की औकात नहीं है कि यहां माहौल बना दे।” उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी आज़मगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर काम कर रही है। राजभर ने कहा कि NDA की हार को हम जीत में बदलेंगे।

अतरौलिया में चुनावी तैयारियों को लेकर राजभर ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर माहौल बना रहे हैं। उन्होंने संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पांच साल तक लापता थे और अब चुनाव लड़ने आ रहे हैं।

UP Politics: सपा-कांग्रेस की आज फिर बैठक, सीट बंटवारे पर होगा मंथन

शेयर करना
Exit mobile version