मेरठ: भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान हार-जीत को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। जीप सवार कुछ युवकों का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसान बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, भैंसा-बुग्गी और जीप सवार लोग गढ़ मेले में जा रहे थे। इसी दौरान दौड़ में बुग्गी सवारों को हराने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद जीप सवार युवकों ने फायरिंग की।

मौके पर मौजूद किसानों ने अपने मोबाइल फोन से फायरिंग का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान किसान सुरक्षित बच गए।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना किठौर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड की बताई जा रही है।

"वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की साजिश से सावधान रहें" Election Commission पर फिर बरसे Akhilesh Yadav!

शेयर करना
Exit mobile version