दिल्ली में पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप लोकल, EMU, MEMU या एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करते हैं और 11, 12 या 13 सितंबर को दिल्ली से ट्रेन पकड़ने की तैयारी में हैं तो पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें। BRICS Summit के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को डायवर्ट और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है।
BRICS Summit के चलते बदला ट्रेनों का संचालन
दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को BRICS Summit आयोजित किया जाएगा। इसके मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव किया है।
अगर आप इन तारीखों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति जरूर जांच लें।
इन ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट
11 सितंबर
- ट्रेन नंबर 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद EMU
- ट्रेन नंबर 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस
12 सितंबर
- ट्रेन नंबर 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 12420 गोमती एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी
- ट्रेन नंबर 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस
13 सितंबर
- ट्रेन नंबर 54474 सहारनपुर-दिल्ली JN पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 14030 मेरठ कैंट-श्री गंगानगर स्पेशल
- ट्रेन नंबर 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट
11 सितंबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
- ट्रेन नंबर 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली EMU
- ट्रेन नंबर 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
- ट्रेन नंबर 64492 नई दिल्ली-पलवल लेडिज EMU
- ट्रेन नंबर 64015 पलवल-शकूरबस्ती EMU
12 सितंबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 64441 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
- ट्रेन नंबर 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
- ट्रेन नंबर 64406 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद EMU
- ट्रेन नंबर 64492 नई दिल्ली-पलवल लेडिज EMU
- ट्रेन नंबर 64443 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU
- ट्रेन नंबर 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
- ट्रेन नंबर 64412 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद EMU
- ट्रेन नंबर 64439 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU
- ट्रेन नंबर 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU
- ट्रेन नंबर 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली EMU
- ट्रेन नंबर 64445 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU
- ट्रेन नंबर 64410 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU
- ट्रेन नंबर 64418 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद MEMU
13 सितंबर को भी रद्द रहेंगी ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 64053 पलवल-गाजियाबाद EMU
- ट्रेन नंबर 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती EMU
- ट्रेन नंबर 64078 नई दिल्ली-पलवल EMU
- ट्रेन नंबर 64411 साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन EMU
- ट्रेन नंबर 64031 गाजियाबाद-शकूरबस्ती EMU
- ट्रेन नंबर 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU
ट्रेन से सफर करने वाले पहले चेक करें स्टेटस
11, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। दी गई ट्रेनों के अलावा भी कई एक्सप्रेस, लोकल और MEMU ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है।
इसलिए यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।



