लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन में शामिल करने से इनकार किए जाने के बाद अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि यह अखिलेश यादव की निजी राय हो सकती है, लेकिन INDIA गठबंधन में जो भी शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है।
राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि INDIA गठबंधन को मजबूत करने की प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखता है और देश को मजबूत करना चाहता है, उसके लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर क्या बोले राजेन्द्र पाल गौतम?
अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा, “बातचीत तो अभी शुरू ही हुई है. ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने की प्रक्रिया चल रही है. जो कोई भी देश में ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करना चाहता है, उसका स्वागत है. यह उनकी निजी राय हो सकती है, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन में जो कोई भी संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखता है और देश को मजबूत करना चाहता है, उसका स्वागत है।”
UCC पर बीजेपी को घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के बयान पर राजेन्द्र पाल गौतम ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने से अब तक किसने रोका था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हताशा में ऐसे बयान दे रही है और उसके राजनीतिक हथकंडे फेल हो चुके हैं।
राजेन्द्र पाल गौतम ने हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने प्रदेश में बच्चों के खून बेचने का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होना शर्म की बात है।
1 नवंबर की रैली रोकने का लगाया आरोप
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को लेकर राजेन्द्र पाल गौतम ने बीजेपी और उसकी सरकारों पर लोगों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने से लोगों को रोकने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से लंबी-चौड़ी चिट्ठियां भेजकर कई शर्तें थोपी जा रही हैं। रैली शाम 5 बजे तक समाप्त करने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
लाखों लोगों के शामिल होने का दावा
राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी और उसकी सरकारें चाहे जितनी कोशिश कर लें, यह रैली अभूतपूर्व होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि लाखों लोग पूरे जोश के साथ अपने खर्च पर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA गठबंधन में संभावित एंट्री, UCC और दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर राजेन्द्र पाल गौतम के बयान ने उत्तर प्रदेश की सियासत में



