उत्तर प्रदेश के संभल में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राज्य में पार्टी के 87 प्रभारियों के नामों की घोषणा की और चुनावी शंखनाद किया।

बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनीतिक गठबंधनों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए आजाद ने दोटूक कहा, “हम किसी के घर के चक्कर नहीं काट रहे हैं। जनता का गठबंधन जिसके साथ होगा, हम वहीं जाएंगे।” उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों में जनता सब साफ कर देगी और तब पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है।

चुनावी मौसम में ‘बी-टीम’ (B-Team) होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने विरोधियों पर तंज कसा और सवाल उठाया कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों को आजाद समाज पार्टी ‘B-टीम’ के रूप में क्यों याद आने लगती है? इसके साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक पारदर्शिता की वकालत करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से EVM के विरोधी हैं और आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।उनके इस तीखे तेवर और संगठन विस्तार के ऐलान से राज्य की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

‘'हम किसी के घर के चक्कर नहीं काट रहे’',यूपी में गठबंधन पर बोले Chandra Shekhar Azad

शेयर करना
Exit mobile version