लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दिव्या मित्तल कांग्रेस में आना चाहती हैं तो उनका पार्टी में स्वागत है। अजय राय ने मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते दिव्या मित्तल के संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस उनके संघर्ष के साथ खड़ी है।

‘दिव्या मित्तल चाहें तो कांग्रेस में स्वागत है’

बता दें, अजय राय ने कहा कि दिव्या मित्तल चाहें तो कांग्रेस में आ सकती हैं और पार्टी उनका स्वागत करेगी। उन्होंने मिर्जापुर डीएम रहते दिव्या मित्तल के काम और संघर्ष का भी उल्लेख किया। दिव्या मित्तल ने हाल ही में राजनीति में आने की घोषणा की है और फिलहाल किसी राजनीतिक दल से जुड़ने के बजाय स्वतंत्र राजनीतिक मंच की बात कही है।

सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों पर भी बोले अजय राय

अजय राय ने सपा के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के हर प्रयास में कांग्रेस साथ है।

मानना है कि पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के ऐलान के तुरंत बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस तरह का खुला निमंत्रण देना राज्य की सियासत में नए समीकरणों की ओर इशारा करता है। आने वाले दिनों में देखना यह होगा कि दिव्या मित्तल अपनी राजनीतिक यात्रा किस दिशा में आगे बढ़ाती हैं।

‘'हम किसी के घर के चक्कर नहीं काट रहे’',यूपी में गठबंधन पर बोले Chandra Shekhar Azad

शेयर करना
Exit mobile version