उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनएच-730 पर बने ओवरब्रिज की सड़क धंसने के बाद बीजेपी विधायक का भयंकर गुस्सा देखने को मिला है। गोला गोकर्णनाथ से बीजेपी विधायक अमन गिरी मौके पर पहुंचे और सड़क में हुए बड़े गड्ढे को देखकर बेहद नाराज हुए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण करने वाली कंपनी ‘विजय कंस्ट्रक्शन’ को कड़ी फटकार लगाई और अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब तक गड्ढा ठीक नहीं होता, अधिकारी और ठेकेदार यहीं बैठेंगे।

विधायक अमन गिरी ने तल्ख तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि यदि अधिकारी और ठेकेदार मौके पर नहीं रुके, तो जनता उन्हें जूते से सबक सिखाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ओवरब्रिज का निर्माण करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इतनी बड़ी लागत से बने पुल की सड़क का इस तरह अचानक धंस जाना और उसमें बड़ा गड्ढा हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बहुत बड़े सवाल खड़े करता है। इससे किसी भी समय कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और महकमे में हड़कंप मच गया है। विधायक के कड़े तेवरों के बाद अब संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।

यूपी की सियासत में पूर्व IAS Divya Mittal की ऐंट्री, बोलीं-"मैं राजनीति करुंगी लेकिन किसी दल..."

शेयर करना
Exit mobile version