उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसा मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे का है, जहां स्थानीय निवासी सूरज गुप्ता के घर में अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बता दें, इस भीषण हादसे के वक्त घर में मौजूद 6 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से 2 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

फिलहाल 4 बच्चे अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस बल स्थानीय लोगों की मदद से लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द मलबे को हटाकर सभी बच्चों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

"उन्होंने खुद बीजेपी के साथ..." BSP सुप्रीमो Mayawati के बयान पर Chandrashekhar Azad का पलटवार!

शेयर करना
Exit mobile version