उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमंडी कलां इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक डाला चालक ने कथित तौर पर वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस दर्दनाक हादसे में श्याम लाल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बलरामपुर अस्पताल में श्याम लाल की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी और बहस के बाद आरोपी डाला चालक ने गुस्से में आकर वाहन पीड़ितों पर चढ़ा दिया। इस हादसे में श्याम लाल की जान चली गई, जबकि रोमा और 7 वर्षीय मासूम रितिका घायल हो गए। गनीमत यह रही कि अस्पताल में इलाज के बाद दोनों घायलों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी डाला चालक फरजान अहमद को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त डाला को भी अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

‘'हम किसी के घर के चक्कर नहीं काट रहे’',यूपी में गठबंधन पर बोले Chandra Shekhar Azad

शेयर करना
Exit mobile version