डेस्क : हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के बाद से ही उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिला है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई यह फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कारोबार कर चुकी है।

चौथे हफ्ते में भी जारी है कमाई

बता दे कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही सिर्फ 0.10 करोड़ रुपये से की थी, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत माउथ पब्लिसिटी के चलते इसकी कमाई में लगातार इजाफा हुआ। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत की और तीसरे हफ्ते तक इसका कारोबार और बेहतर होता चला गया।

फिल्म के तीसरे रविवार को कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं रिलीज के 28वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

73 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन

28वें दिन की कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन 73.08 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 86.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए इसके जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म ने बेहद कम बजट में इतना बड़ा कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी ?

‘हनुमान अंश’ एक भक्तिपूर्ण ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन, निर्देशन और निर्माण डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म का निर्माण उनके बैनर ‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत हुआ है।

फिल्म की कहानी उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ से प्रेरित है, जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंगों को आधार बनाया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 28 कलेक्शन: 11 करोड़ रुपये, नेट इंडिया कलेक्शन: 73.08 करोड़ रुपये , ग्रॉस इंडिया कलेक्शन: 86.20 करोड़ रुपये , बजट: 2 करोड़ रुपये

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,मथुरा में भव्य तैयारी, बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

शेयर करना
Exit mobile version