Assam CM Oath Ceremony : असम में आज भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है. गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार प्रमुख नेताओं को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का सफर: कांग्रेस से बीजेपी तक
शपथ ग्रहण: हिमंत बिस्वा सरमा ने 10 मई 2021 को असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
बीजेपी में शामिल: लगभग दो दशक तक कांग्रेस में रहने के बाद, उन्होंने 23 अगस्त 2015 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन किया।
पूर्वोत्तर में बीजेपी का विस्तार: सरमा को नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (NEDA) का संयोजक बनाया गया, उन्होंने पूर्वोत्तर में पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।
चुनावी रणनीति: 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने पार्टी की रणनीति और चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया, जिससे बीजेपी असम में पहली बार सत्ता में आई और फिर दोबारा जीत दर्ज की।
विधायक दल के नेता: 2021 के चुनावों में जीत के बाद, 9 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था।
मई 2026 में बीजेपी की लगातार तीसरी जीत के बाद, वे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं।
हिमंत सरमा का सफर कांग्रेस से बीजेपी तक की रणनीति, पूर्वोत्तर में पार्टी के विस्तार और विधानसभा चुनावों में सफलता से भरा रहा है।



