Lucknow : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा के चुनाव चिह्न पर तंज कसा और दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता “साइकिल को कबाड़ में भेजने वाली है।”

नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “विरोधी चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इस बार साइकिल की ऐसी दुर्दशा होने वाली है कि उसकी दोबारा मरम्मत करा पाना भी मुमकिन नहीं होगा। जनता अब विकास और सुशासन के साथ खड़ी है।”

2027 के रण के लिए कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत का मंत्र’
अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव का रोडमैप भी सामने रखा। उन्होंने राज्य के सभी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। नितिन नबीन ने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर ‘कमल’ को मजबूत करना होगा ताकि राज्य में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ डबल-इंजन की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि चुनावी तैयारियों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

अयोध्या धाम जंक्शन में पसरा सन्नाटा, श्रद्धालुओं की भीड़ में भारी गिरावट | Ram Mandir Donation Scam

शेयर करना
Exit mobile version