मुंबई: ग्लोबल म्यूजिक आइकन और बिजनेसवुमन रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं, लेकिन इस बार वह अपने गानों के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद प्यारे और विनम्र व्यवहार के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने ब्यूटी ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ (Fenty Beauty) के लॉन्च के सिलसिले में मुंबई पहुंची रिहाना ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

“हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रिहाना को अपने आसपास मौजूद लोगों से मासूमियत से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “हिंदी में थैंक यू (Thank you) कैसे कहते हैं?” जैसे ही उन्हें ‘शुक्रिया’ शब्द सिखाया गया, उन्होंने बिना देरी किए मुस्कुराते हुए वहां मौजूद प्रशंसकों की ओर देखकर जोर से कहा— “शुक्रिया!”

रिहाना के इस सरल और प्यारे अंदाज को देखकर वहां मौजूद प्रशंसक खुशी से झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रशंसक अब सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं कि कैसे एक ग्लोबल स्टार होने के बावजूद उन्होंने स्थानीय संस्कृति से जुड़ने की कोशिश की।

स्टाइलिश लुक में नजर आईं रिहाना

इवेंट के दौरान रिहाना का फैशन सेंस भी चर्चा का विषय रहा। उन्होंने मगलुर फॉल 2026 कलेक्शन का चारट्रीज रंग का आउटफिट पहना था, जो काफी बोल्ड और आकर्षक था। बाद में, आफ्टर-पार्टी के लिए उन्होंने काले रंग की फिट-एंड-फ्लेयर ड्रेस चुनी। इस लुक में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया डायमंड ‘हाथफूल’ पहना, जिसने उनके लुक को एक खूबसूरत ‘देसी टच’ दिया।

बता दें कि रिहाना इससे पहले 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई आई थीं। 2017 में लॉन्च हुआ उनका ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ अपनी समावेशिता के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

पश्चिम बंगाल में आज CM YOGI करेंगे प्रचार,  तीन रैलियों में भरेंगे चुनावी हुंकार

शेयर करना
Exit mobile version